{"_id":"635583bc8c106b36282c57c8","slug":"threat-to-kill-pradhan-s-house-surrounded-report-on-four-auraiya-news-knp724838997","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का घर घेर दी जान से मारने की धमकी, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान का घर घेर दी जान से मारने की धमकी, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
दिबियापुर । ग्राम पंचायत गुलरिहा के प्रधान का घर दबंगों ने असलहों के साथ घेर लिया। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुलरिहा के प्रधान रवींद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर को रात 11 बजे रघुवीर निवासी अज्ञात अपने साथ बाहरी तीन लोगों के साथ असलहों से लैस होकर घर को घेर लिया। आरोप है कि सभी ने जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया और गोलियां मारने की धमकी दी। घर के बाहर लोगों द्वारा हंगामा करते देख उसने यूपी 112 को सूचना दी।
कुछ देर बाद पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
----
---