फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Threat of throwing acid on a girl and killing her husband

Auraiya News: युवती पर तेजाब फेंकने व पति की हत्या की धमकी

Sun, 06 Jul 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Threat of throwing acid on a girl and killing her husband
बिधूना (औरैया)। एक युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक शादी करने पर तेजाब फेंकने और पति की हत्या की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

मामला अछल्दा थाना इलाके के एक गांव का है। एक युवती की शादी पहले छह जून 2025 को तय हुई थी, लेकिन उस समय नाबालिग होने का हवाला देकर जिला प्रोबेशन विभाग ने उसकी शादी रुकवा दी थी। मामले में आरोपी प्रेमी व उसके पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में दोनों आरोपी जेल में है।
विज्ञापन

उधर, लड़की के बालिग होने पर परिजनों ने चार जुलाई को इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र के एक गांव में बेटी का ब्याह तय किया तो आरोपी प्रेमी की तरफ से उसे धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि 30 जून सुबह छह बजे गांव के कुछ लोग उसके घर आए और पिता को धमकी दी थी कि आरोपी को जमानत न मिलने तक शादी रोक दें, नहीं तो बेटी पर तेजाब फेंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धमकियों के बीच पिता ने बेटी के हाथ पीले कर किए, लेकिन अब बेटी के साथ दामाद को जान से मारने देने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे परिजन डरे सहमे हैं। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मामले में युवक के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed