फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Those officers and employees who are involved in corruption should understand themselves in jail.

जो अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा वह अपने को जेल में समझे

Sat, 24 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 24 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Those officers and employees who are involved in corruption should understand themselves in jail.
संबोधित करते प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी एवं मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : amarujala

दिबियापुर (औरैया)। प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर शनिवार को एक गेस्ट हाउस में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़ गए या फिर जमानत पर आए गुंडे जमानत निरस्त कराके फिर से जेल चले गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने नए-नए आयाम अर्जित किए हैं। यह तय हो गया है कि जो अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा वह अपने को जेल में समझे। 12 महीने की सरकार में जिन अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन नहीं किया है। वह अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन कर ले नहीं तो प्रदेश सरकार सुधार देगी।

विज्ञापन


 मंच से अधिकारियों को दी चेतावनी
 उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देने के लहजे में कहा कि किसी भी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपेक्षा करने वाले अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों, कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की भी नसीहत दी। कहा कि जो पुलिस बल वर्तमान में काम कर रहा है। वही पुलिस बल पहले भी काम कर रहा था। लेकिन अब पुलिस जानती है कि अपराधियों एवं माफियाओं को ठीक करने के लिए उनके पास अधिकार हैं। इसलिए अब पुलिस सही काम कर रही है। अब अपराधी अपराध छोड़ने की बात कहकर स्वयं ही सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन


पप्पू नाम लेकर कांग्रेस पार्टी की ली चुटकी
ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्यसभा में किसी पार्टी के 10 में से 9 सीटें जीतने की कामयाबी पाई है। बातों ही बातों में उन्होंनेे आगामी लोकसभा चुनावों की भी चर्चा की। कहा कि पूरे देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। जिनके नेतृत्व में आज अपने देश की गूंज पूरे विश्व में सुनाई पड़ती है। विपक्षी भी मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। यहां तक कि पप्पू को भी कोई विकल्प नहीं मानता। उन्होंने पप्पू नाम लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई
डीएम श्रीकांत मिश्रा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा कि औरैया जिले में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत औरैया जिला अधिकाधिक शौचालय बनवाकर प्रदेश में अव्वल नंबर पर आया है। श्रावस्ती मॉडल के तहत औरैया जिले में भी एंटी भू माफिया टीम चलाई जा रही है। शिकायतों के निस्तारण के मामले में औरैया जिला 59वे नंबर से आगे बढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गया है। शिकायतों के निस्तारण में टॉप टेन में आने की योजना पर काम किया जा रहा है। एसपी नागेश्वर सिंह ने कहा कि औरैया जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह,  विधायक लाखन सिंह राजपूत, विधायक रमेश दिवाकर, विधायक विनय शाक्य, भाजपा के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री अविनाश, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, गिरीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सर्वेश भदौरिया, राकेश गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता, साधना पोरवाल, डॉ. सुवेंद्र सिंह, अवनीश ठाकुर, असित पांडेय, अखिलेश दीक्षित, पूरन राजपूत, सदानंद, ब्रजेश बंधु आदि समेत खासी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed