फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   This time Shiksha Mitra will conduct a survey of illiterates.

Auraiya News: इस बार निरक्षरों का सर्वे करेंगे शिक्षामित्र

Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
This time Shiksha Mitra will conduct a survey of illiterates.
औरैया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को राहत देते हुए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सर्वे का काम इस बार शिक्षामित्रों के माध्यम से कराया जाएगा। घर-घर दस्तक देकर शिक्षामित्र असाक्षरों को चिह्नित करेंगे। इसे लेकर शासन से जारी हुए निर्देश के बाद बीएसए ने ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी बांटने का काम सौंप दिया है।
विज्ञापन

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 साल से ज्यादा आयु के असाक्षरों को चिह्नित करने का अभियान चलाया जाना है। यह काम परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा किया जाना है। लेकिन अब इसमें शासन स्तर से बदलाव किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी हुए निर्देश के तहत अब यह काम शिक्षामित्रों से कराया जाएगा। शिक्षामित्र के अपनी तैनाती स्थल वाले गांवों में घर-घर दस्तक देंगे। असाक्षरों को चिह्नित करते हुए उनका ब्योरा जुटाएंगे। साथ ही वो इसकी रिपोर्ट अपने प्रधानाध्यापक को सौंपेंगे। विभागीय जानकारों की माने तो अर्द्धवार्षिक परीक्षा व विशेष वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शासन ने इस अभियान का रोडमैप बदला है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सर्वे को लेकर इस बार शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए बीईओ को निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

हर साल शिक्षकों के जरिए असाक्षरों का सर्वे कराया जाता है। लेकिन इस बार यह काम शिक्षामित्रों के जरिए कराया जाना है। इस सर्वे को एप के जरिए किया जाता है। ऐसे में सर्वे की बारीकी समझाने के लिए शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण दिसंबर के पहले सप्ताह में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed