फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Third time tender for DM Housing

डीएम आवास के लिए तीसरी बार टेंडर

Fri, 05 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Third time tender for DM Housing
औरैया। ककोर मुख्यालय पर चिह्नित जमीन पर डीएम आवास का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लगभग छह माह पहले एक किस्त भी जारी की जा चुकी है। आवास निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी अब तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया कराने में जुटा है।
विज्ञापन

17 सितंबर 2017 को औरैया जिले के रूप में अस्तित्व में आया था। तब से लेकर आज तक डीएम आवास का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में सदर ब्लाक की जमीन पर स्थापित आवास में डीएम आवास संचालित हो रहा है। हालांकि कई साल पहले ककोर मुख्यालय पर डीएम आवास के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया था।
विज्ञापन

जिस पर शासन से भी आवास निर्माण को स्वीकृति मिल गई थी। लेकिन बजट के अभाव व कार्यदायी संस्था के नामित न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इधर अगस्त 2020 में शासन की ओर से डीएम आवास निर्माण के लिए दो करोड़ 97 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दे दी गई। इसमें एक करोड़ 47 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई। अब जाकर पीडब्ल्यूडी सक्रिय हुआ है। ऐसे में अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम आवास के निर्माण का काम शुरू होने की संभावना जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आवास के लिए पीडब्ल्यूडी को नामित किया गया है। इसके लिए पूर्व में दो बार टेंडर की प्रक्रिया की जा चुकी है। लेकिन किसी ठेकेदार द्वारा टेंडर न डालने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में अब तीसरी बार टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- अनिल कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed