फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves targeted two shops, one accused seen in CCTV footage

Auraiya News: दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक आरोपी

Mon, 01 Apr 2024 03:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two shops, one accused seen in CCTV footage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। कस्बे के मुरादगंज तिराहा पर शुक्रवार रात चोरों ने दो दुकानों पर निशाने पर लिया। गोलक पर हाथ साफ करते हुए हजारों रुपये का चूना लगा दिया। मामले में खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक आरोपी नजर आया है।
मुरादगंज तिराहा पर अमित कुमार निवासी मोहल्ला भराव की मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात में चोर बांस का टट्टर तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। गोलक में रखे आठ हजार रुपये व मिठाई भरकर ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे अमित ने सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी चोरी की घटना मुरादगंज तिराह पर सब्जी की दुकान में हुई। रोशनपुर गांव निवासी बृजेश कुमार की सब्जी दुकान में रखी गोलक से चोरों ने छह हजार रुपये की नकदी पार कर दी। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक युवक को देखा गया। इसकी पुलिस पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जल्द ही पूरे मामले की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed