फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves targeted policemen's house, stole cash and jewelery

Auraiya News: सिपाहियों के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व आभूषण किए पार

Tue, 02 Jul 2024 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted policemen's house, stole cash and jewelery
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी स्थित किराए के मकान में रह रहे सिपाहियों का ताला तोड़कर चोर नकदी व आभूषण पार कर ले गए। घटना के समय दोनों सिपाही अपने-अपने घर गए हुए थे। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा करने को जुट गई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सहायल थान क्षेत्र के ठाकुर गांव निवासी पीड़ित सिपाही अजय कुमार ने बताया कि वह व डायल 112 में तैनात कांस्टेबल अभय कुमार दोनों विष्णुपुरी में संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि 20 जून को सिपाही अभय कुमार बीमारी का इलाज कराने के लिए अपने गृह जनपद फिरोजाबाद 10 दिन के अवकाश पर चला गया था। उसी दौरान वह भी अपने गांव चला गया। पीड़ित सिपाही अजय ने बताया कि 24 जून की सुबह लगभग नौ बजे जब वह सुबह वापस लौटा तो घर के मेनगेट व कमरों के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने बताया कि इस पर उसने अभय को फोन करके घटना की जानकारी दी। साथ ही थाना पुलिस को भी जानकारी दी। इसी बीच अभय भी पहुंच गया। जहां सामान की जांच की गई तो दोनों सिपाहियों के बक्से से कपड़े व सामान बाहर फैला था। इसके अलावा 10 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के लगभग ढाई लाख के आभूषण गायब थे।

थाना पुलिस ने पीड़ित सिपाही अजय की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया की कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed