फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole goods worth thousands of rupees from two shops

Auraiya News: दो दुकानों से चोरों ने पार किया हजारों रुपये का सामान

Wed, 24 Jul 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth thousands of rupees from two shops
ककोर। पुलिस अधीक्षक आवास से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार रात चोरों ने दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान समेट लिया। बुधवार तड़के दुकानदार पहुंचा तो चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। जानकारी पर पहुंचे सीओ सदर ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन

ककोर बुजुर्ग निवासी रविशंकर तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि औरैया-दिबियापुर रोड पर शिवकांत दुबे के मकान में वह किराए पर परचून और जनसेवा केंद्र की दुकान किए हैं। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। तड़के जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा पड़ा था। रात में ताला तोड़कर चोरों ने परचूनी की दुकान से तमाम सामान पांच हजार की नगदी, माॅनिटर व सीपीयू चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। मौके पर पहुंचे सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ककोर चौकी इंचार्ज से वार्ता की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed