फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves steal twice in same school in 15 days

Auraiya News: 15 दिन में चोरों ने एक ही स्कूल में की दो बार चोरी

Wed, 09 Aug 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal twice in same school in 15 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अटसू। क्षेत्र की बिरुहूनी-अटसू मार्ग पर हालेपुर स्थित स्कूल में चोरों ने 15 दिन के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पुलिस अभी तक पहली घटना के आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
नवीन नगर अटसू निवासी सरोज कुमारी ने अजीतमल पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह हालेपुर स्थित विद्या दीप पब्लिक स्कूल की प्रबंधक हैं। छह अगस्त की रात को चोर कार्यालय का रोशनदान काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर रखा एक एंपलीफायर, एक सोलर फैन, एलसीडी, व एक बैट्री चोरी कर ली। सुबह स्कूल खुलने के समय जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो उन्हें रोशनदान कटा मिला व सामान गायब था।
विज्ञापन

चोरों ने 15 दिन पहले भी स्कूल में चोरी की थी। अभी तक पुलिस पहली घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों के अनुसार अटसू चौकी प्रभारी के बदलने के बाद भी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में फर्क नहीं पड़ा है। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि विद्यालय में कोई भी चौकीदार तैनात नहीं है। इसके चलते चोरों ने दूसरी बार घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed