{"_id":"656388a05b44ea5f9c08c23a","slug":"thieves-made-away-with-the-goods-by-breaking-the-lock-of-the-panchayat-secretariat-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5723-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर चोरों ने माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर चोरों ने माल किया पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। ग्राम पंचायत सराय प्रथम में बने पंचायत सचिवालय में चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखा सामान पार कर दिया। चार पंखें, चार कुर्सी व अन्य सामान चोर समेट ले गए। प्रधान पुत्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बता दें कि तीन अगस्त 2022 को इसी पंचायत सचिवालय में पहले भी चोरी की गई थी। जिसका खुलासा नहीं किया जा सका है।
ब्लॉक बिधूना की ग्रांम पंचायत सराय प्रथम की प्रधान पिंकी देवी के पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की पंचायत भवन में शनिवार रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। कमरों में लगे चार सीलिंग फैन, चार स्टील कुर्सी, चार मेटी समेत लगभग 10 हजार से अधिक का सामान चोरी किया।
जल निगम के ठेकेदार का रखा जनरेटर का डाईनमो व नल की टाॅटी आदि भी चोरी कर ले गए। तीन अगस्त 2022 को पंचायत भावन में करीब दो लाख के करीब चोरी हो चुकी है। न घटना का खुलासा किया गया और न ही सबक लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। रुरुगंज चौकी पुलिस मौके पर भेजी गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।