फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves broke into the school door and even stole notebooks and pens.

Auraiya News: दरवाजा काटकर स्कूल में घुसे चोर, कॉपी-पेन तक ले गए

Tue, 03 Feb 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the school door and even stole notebooks and pens.
फोटो-17-चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
दिबियापुर। ककोर स्थित मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर एक स्कूल में सोमवार रात दरवाजा नीचे से काटकर चोर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

चोर विद्यालय से इन्वर्टर-बैटरी, साउंड सिस्टम और चार गैस सिलिंडर व कॉपी-पेन समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
ककोर बुजुर्ग निवासी विद्यालय के प्रबंधक विकास ने बताया कि सोमवार को स्कूल बंद कर घर चले गए थे। देर रात पहुंचे चोरों ने स्कूल के कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने न केवल कीमती सामान चोरी किया, बल्कि विद्यालय की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

प्रबंधक के अनुसार चोरों ने प्रार्थना सभा में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें, एक बॉक्स स्पीकर, दो हॉर्न, इन्वर्टर-बैटरी, बड़ी लाइटें, चार सिलिंडर, गाड़ी का पट्टा, टायर और सेल्फ सहित हजारों का सामान पार कर दिया। अलमारी में रखी स्टेशनरी, कॉपी-पेन और एलईडी बल्ब तक चोर समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इस चोरी की घटना में विद्यालय को करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच करते हुए पीड़ित से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


तीन साल में चार बार हुई चोरी
स्कूल में कोई पहली बार चोरी नहीं हुई है, इससे पहले भी चोर स्कूल को निशाना बना चुके है। बीते तीन सालों में करीब चार बार स्कूल में चोरी हो चुकी है। अब तक किसी भी वारदात का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed