फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves broke into a jewelry store, stole the safe, and made off with valuables worth millions.

Auraiya News: सराफा दुकान का ताला तोड़ तिजोरी उठा ले गए चोर, लाखों का नुकसान

Thu, 01 Jan 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a jewelry store, stole the safe, and made off with valuables worth millions.
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव वैवाह में देर रात चोरों ने सराफा दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रख तिजोरी पार कर ले गए। सुबह जानकारी पर सराफ के होश उड़ गए। तिजोरी घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। जानकारी पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव लुखरिया निवासी दिनेश कुमार की गांव वैवाह में बांके बिहारी नाम से सराफा की दुकान है। बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह एक निजी स्कूल के बच्चे कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खेत में तिजोरी पड़ी देख ग्रामीणों की सूचना दी। तिजोरी में दुकान का नाम देख दिनेश को सूचना दी गई। वह दुकान पहुंचे, जहां ताला टूटा मिला। सूचना पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा और थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए सराफ से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

सराफ ने बताया कि दुकान से करीब 100 मीटर दूर खेत में तिजोरी मिली। तिजोरी में पांच ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी व 1100 रुपये नकद थे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देर रात सीसीटीवी कैमरे में शटर का ताला तोड़ने वाला एक संदिग्ध दिखाई दिया है। पुलिस सीसीटीवी में दिख आरोपी की पहचान में जुट गई। इसके अलावा अन्य जगहों के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed