{"_id":"6810cf70100b0e286901f2b5","slug":"there-will-be-no-shortage-of-drinking-water-even-after-power-failure-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1092277-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली गुल होने के बाद भी पेयजल की नहीं होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली गुल होने के बाद भी पेयजल की नहीं होगी किल्लत
Tue, 29 Apr 2025 06:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति के लिए नया जेनरेटर और मौजूद चेयरमैन मोहम्मद अनवर।
- फोटो : पेयजल आपूर्ति के लिए नया जेनरेटर और मौजूद चेयरमैन मोहम्मद अनवर।
फफूंद। गर्मियों में कस्बे के लोगों को पानी की किल्लत न हो, इसको लेकर नगर पंचायत ने जरूरी इतंजाम कर लिया है। बिजली सप्लाई में दिक्कत होने पर भी सभी नलकूप चलेंगे और लोगों को समय पर पेयजल उपलब्ध होगा।
फफूंद कस्बे के अधिकतर मोहल्लों में नगर पंचायत की ओर से मोहल्ला भराव और मोहल्ला मेवातियान में बनी पानी की टंकियों से दिन में तीन बार पेयजल की सप्लाई की जाती है।
गर्मियों में ओवरलोड, तेज हवाओं और आंधी से अक्सर बिजली गड़बड़ होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक मात्र जेनरेटर से नलकूप चलाने के बाद भी पानी की टंकियां समय से नहीं भर पाती थीं। इससे वक्त पर पानी की सप्लाई न हो पाने से लोग पेयजल के लिए परेशान हो जाते थे।
विज्ञापन
ऐसे में कस्बे के लोगों को गर्मियों में पानी की किल्लत न हो और उन्हें समय पर पेयजल की सप्लाई मिले इसको लेकर नगर पंचायत ने एक 40 केवीए का एक नया जेनरेटर खरीदने के बाद उसको मोतीपुर स्थित नलकूप पर लगवा दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि दूसरे जेनरेटर के चालू होने से दोनों टंकियां भर सकेंगीं और समय से पानी की सप्लाई भी की जाएगी।