{"_id":"654296742e5c41f902044bd6","slug":"there-was-silence-at-paddy-purchasing-centers-on-the-first-day-officials-checked-the-arrangements-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4810-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धान क्रय केंद्रों पर पहले दिन रहा सन्नाटा, अधिकारियों ने जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धान क्रय केंद्रों पर पहले दिन रहा सन्नाटा, अधिकारियों ने जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सरकारी धान खरीद को लेकर एक नवंबर को जिले में स्थापित 34 क्रय केंद्रों में संसाधन जुटाने का सिलसिला बुधवार को पूरे दिन चलता रहा। वहीं अधिकारियों ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को जांचा। हालांकि बुधवार को एक भी किसान से खरीद नहीं की जा सकी। पहला दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटे के बीच गुजरा। जिले में धान खरीद को लेकर शासन की मंशा के अनुरूप 34 क्रय केंद्रों को हरी झंडी दी गई है। खरीद सुनिश्चित करने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के निर्देश हैं। बुधवार को पहले दिन केंद्र प्रभारी संसाधनों को पुख्ता करने में जुटे रहे।
-- -- -- -- -
इसमें खास तौर पर बैनर शामिल रहा। किसानों को क्रय केंद्र की जानकारी हो इसके लिए बैनर मुख्य स्थान पर लगाया गया। छलना, नमी मापक यंत्र, कांटा, पंखा व अन्य सामग्री जुटाई गई। ई-पाश मशीनों भी क्रय केंद्र पर पहुंचाई गई। उपज की तौल में किसी तरह की सुस्ती न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पांच कांटे मुहैया कराए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सीन-1
सदर एसडीएम ने जांचा नवीन मंडी का क्रय केंद्र
शहर के नवीन मंडी स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर बुधवार तड़के सदर एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह पहुंचे। केंद्र प्रभारी संजय निरंजन से तैयारियों के बारे में पड़ताल करते हुए व्यवस्थाओं को जांचा। किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए। वहीं जल्द से जल्द तेजी से उपज खरीद का काम शुरू हो सके इस संबंध में रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सीन-2
अजीतमल उपमंडी में धान खरीद की तैयारी में बीता दिन
अजीतमल उपमंडी बाबरपुर में एक ही स्थान पर दो धान क्रय केंद्र संचालित हैं। जिसमें एक केंद्र नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल तथा दूसरा बाबरपुर अजीतमल उपमंडी समिति के नाम से है। जिसकी बुधवार को तैयारी पूरी कर ली गई। केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की केंद्र पर इस समय ई-पॉश मशीन, पंखा, नामी मापक यंत्र, बैनर, पांच कांटे, बोरे समेत सभी समान उपलब्ध हैं। चार किसानों ने अभी तक केंद्र पर आकर धान बिक्री करने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने धान लेकर आने के लिए कहा है। इस समय बाजरा की खरीद चल रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सीन-3
बिधूना में खाद्य विभाग के दो केंद्रों पर होगी धान खरीद
बिधूना उप मंडी समिति में खाद्य विभाग के दो धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम धान खरीद क्रय केंद्र के प्रभारी रामनारायण ने बताया कि बुधवार को धान खरीदने की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। बैनर भी लगा है। कांटा व मशीन आदि रखी हुई है। बोरी पर्याप्त है। प्रथम मंडी समिति के क्रय केंद्र के बाहर जमा हैं बोरियां। केंद्र प्रभारी रामनारायण ने बताया कि मंडी में आढ़तियों को अवगत करा दिया गया कि केंद्र के आसपास लगे धान की खेप हटा लें। अगर नहीं हटाते हैं तो उसके लिए अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर तत्काल जगह खाली कराई जाएगी। जिससे कि किसानों को क्रय केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो।
पहले दिन धान क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। किसानों के उपज पहुंचने पर खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसी तरह की दिक्कत किसानों को नहीं होगी। बिचौलियों के हाथों किसान नुकसान की सौदा न करें। - महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व