फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a stir on the information of gas leak from LPG tanker

एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना पर हड़कंप

Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There was a stir on the information of gas leak from LPG tanker
फफूंद। एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना से हड़कंप मच गया। गेल से आई फायर व सेफ्टी टीम ने टैंकर की जांच पड़ताल की। रिसाव न होने पर राहत की सांस ली। अधिकारियों के निर्देश पर टैंकर को प्लांट भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गेल प्लांट पाता से बुधवार दोपहर एक टैंकर एलपीजी गैस लोड करके शाहजहांपुर जा रहा था। प्लांट से कुछ ही दूर स्थित पेट्रोल पंप पर ड्राइवर चांद टैंकर में डीजल भराने लगा। इसी बीच उसे गाड़ी के सेफ्टी वाल्व में आवाज आती सुनाई दी। जिस पर उसने प्रेशर देखा तो बहुत ज्यादा था। इसे देख वह गैस रिसाव समझ कर परेशान हो गया और टैंकर को लाकर कुछ दूर पार्किंग में खड़ा करके गेल प्रशासन को सूचना दी। गेल के ऑपरेशन विभाग के डीजीएम युवी मंडल व फायर एंड सेफ्टी के डीजीएम उमेश अकोटे टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पार्किंग में पहुंचे। करीब तीन घंटे की सघन जांच के बाद गैस का रिसाव न होता देख राहत की सांस ली। ऑपरेशन विभाग के डीजीएम युवी मंडल ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण गैस का प्रेशर बढ़ गया था। जांच में कोई रिसाव नहीं पाया गया। फिर भी एहतियातन टैंकर को वापस प्लांट ले जाकर खाली करने के बाद और गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed