फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a craze for taking selfies and photos with flowers.

फूलों के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने का रहा क्रेज

Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
There was a craze for taking selfies and photos with flowers.
फोटो 07एयूआरपी-38- नल की टोंटी से निकलते फूलों की प्रदर्शनी। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। गेल गांव में पांच मार्च से शुरू हुई पुष्प प्रदर्शनी में कई प्रजातियों के फूल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां पर पुष्पों की प्रदर्शनी देखने के लिए लोग पहुंचते रहे। महिलाओं व युवतियों में फूलों के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने का खासा क्रेज रहा।
विज्ञापन

गेल गांव के इंद्रधनुष पार्क में गेल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी में कैल्सोलेरिया के पौधे में लगे मखमली फूल को देखकर और छूकर लोग प्रफुल्लित नजर आए। हाईब्रिज डहेलिया के सुंदर फूलों, पिटूनिया हाईब्रिड फूल की रंग-बिरंगी प्रजाति, नश्टेशियम के फूल, आइस फ्लावर, केल फ्लावर, स्ट्राबेरी के पौधों ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

गेल कर्मी डोमा वीराजू एवं रानी द्वारा नल की टोंटी से निकलते फूलों की सजावट एवं झरने के रूप में नीचे गिरते फूलों के पौधों की सजावट खासा आकर्षण का केंद्र रही। फूलों के बीच में छाता लगाकर खड़ी महिला भी रानी द्वारा सजाई गई। लोग इसके साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाते नजर आए। गेल अधिकारियों व कर्मचारियों के अनुसार इस बार आई लव गेल थीम पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। यहां पर बच्चों के लिए झूले एवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए पौधों के बीजों की दुकानें भी लगाईं गईं।

फोटो 07एयूआरपी-39- झरने के रूप में निकलते फूलों के पौधे। संवाद

फोटो 07एयूआरपी-39- झरने के रूप में निकलते फूलों के पौधे। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed