फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There is no water in Rajbaha, how to irrigate crops

Auraiya News: रजबहा में नहीं है पानी, कैसे हो फसलों की सिंचाई

Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is no water in Rajbaha, how to irrigate crops
ककोर। जिला मुख्यालय के निकट ककोर बूढ़ादाना रजबहा में पिछले एक माह से पानी का अभाव चल रहा है। तली तक ही पानी का बहाव सीमित है। टेल तक पानी पहुंचना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे में रजबहा से सिंचाई करने वाले किसानों की चिंता बढ़ी है। क्षेत्र के 10 से ज्यादा गांवों के किसान इसे लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

बूढ़ादाना रजबहा से गांव मकू पुर्वा, कैथा पुर्वा, माखनपुर, ककोर, बूढ़ादाना, आजादपुर, गोरी, असवी, चपौली, गाजीपुर, बलवंतपुर समेत कई गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। किसानों का आरोप है कि रजवाहा में पानी तो है, लेकिन तली तक सीमित है। खेत जाने वाली नाली तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं दूसरी ओर टेल तक पानी पहुंचना भी मुश्किल है। पिछले एक माह से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

कोहरे को देखते हुए आलू व गेहूं में सिंचाई की जरूरत है। देरी होने पर फसल में नुकसान की संभावना भी बढ़ी है। डीजल आधारित पंपसेट के प्रयोग से फसल की लागत बढ़ेगी। इस चिंता ने किसानों का सरदर्द बढ़ा दिया है। वहीं ग्रामीण रामशंकर, पिंटू, नरेश, रामप्रसाद, राजेंद्र, पप्पू पाल, राम सिंह, होरीलाल, टिंकू, नवाब सिंह, दीपक कुमार ने टेल तक पानी जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। नहर से पर्याप्त पानी रजवाहा में छोड़े जाने पर ही ऐसा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed