{"_id":"66f6a6b0484d2935c203d886","slug":"there-is-no-supply-from-the-tank-residents-of-bahlolpur-expressed-their-displeasure-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117006-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टंकी से नहीं हो रही सप्लाई, बहलोलपुर के बाशिंदों ने नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टंकी से नहीं हो रही सप्लाई, बहलोलपुर के बाशिंदों ने नाराजगी जताई
विज्ञापन
औरैया। सहार क्षेत्र की बहलोलपुर पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण किया गया है। पूर्वा छमा गांव को छोड़कर इस टंकी के दायरे में आने वाले सभी गावों में पानी की सप्लाई हो रही है। अपने गांव में सप्लाई न होने से छमा पूर्वा के बाशिंदे नाराज हैं। भटौंली पंचायत घर के सामने जल निगम विभाग के खिलाफ विरोधकर समाधान नहीं होने पर बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
सहार ब्लॉक के ग्राम पूर्वा छमा गांव की महिलाएं प्रीती, पार्वती, राधारानी, शकुंतला व ग्रामीण छोटेलाल, फूललाल, जगदीश चंद्र, उमेश चंद्र, रामनारायण, कल्लू बाथम ने विरोध प्रदर्शन के बाद बताया की बहलोलपुर पंचायत में टंकी का निर्माण किया गया है। इस टंकी से पहाड़पुर, बहलोलपुर, इकघरा, पूर्वा कुड़री, भटौंली फफूद, भटौंली खुर्द में सप्लाई दी जा रही है।
पाइप लाइन बिछने के बाद पूर्वा छमा गांव को पानी की आपूर्ति से दूर रखा है। बताया पानी ना मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, फिर भी समस्या की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया अगर अगर जल आपूर्ति नहीं मिली तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जल निगम के एक्सईएन अरुण कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।