{"_id":"68dd699ee7248f19dd04666d","slug":"there-is-a-risk-of-accident-due-to-the-broken-culvert-wall-not-being-built-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132405-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टूटी पुलिया की दीवार न बनने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टूटी पुलिया की दीवार न बनने से हादसे का खतरा
Wed, 01 Oct 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
ककोर। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार कई सालों से टूटी पड़ी है। इससे ओवरटेक के दौरान वाहन पुलिया के गड्ढे में अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बरसात में झाड़ उग आने से टूटी पुलिया दिखाई नहीं देती। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
दुकानदारों का कहना है कि पुलिया की सुरक्षा दीवार न होने के कारण कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिया की सुरक्षा दीवार का कार्य सालों से अधर में लटका हुआ है। इस मार्ग से होकर कई बड़े अधिकारियों से लेकर बड़े-बड़े नेताओं का निकलना रहता है। जिला मुख्यालय होने के कारण वीआईपी का आना लगा रहता है।
बोले लोग, हर समय हादसे का खतरा
राज मिस्त्री दर्शन सिंह का कहना है कि वह प्रतिदिन इसी सड़क से औरैया में राजमिस्त्री का काम करने जाते हैं। लौटते समय अंधेरा हो जाता है। वह एक बार पुलिया के नीचे गिर चुके हैं। इससे अब हर बार डर लगा रहता है। दुकानदार दिलीप का कहना है कि आए दिन यहां कोई न कोई साइकिल सवार या बाइक सवार गिरता ही रहता है। लोगों ने जिला प्रशासन से पुलिया की दोनों तरफ सुरक्षा दीवार बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बनवाई जाएगी सुरक्षा दीवार
ऐसी कोई जानकारी नहीं है। निरीक्षण करवाकर पुलिया के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार बनवाई जाएगी।
अमर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग