फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There has been no electricity for 48 hours, angry villagers surrounded the lineman

Auraiya News: 48 घंटे से बिजली गुल, नाराज ग्रामीणों ने लाइनमैन को घेरा

Sat, 21 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity for 48 hours, angry villagers surrounded the lineman
कस्बा याकूबपुर में लाइनमैन को घेरे ग्रामीण । - फोटो : कस्बा याकूबपुर में लाइनमैन को घेरे ग्रामीण ।
बिधूना। कस्बा याकूबपुर में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। शुक्रवार शाम को मात्र 10 मिनट के लिए बिजली आने के बाद केबल जलकर सड़क पर गिर गई। इससे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

वहीं, केबल गिरने से सड़क पर जाम लग गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने लाइनमैन को घेर लिया और आपूर्ति बहाल करने का दबाव बनाया। उधर, जेई ने बाधित सप्लाई को बहाल कराने का दावा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम नई बिछाई गई केबल जलकर सड़क पर गिर गई। इससे आपूर्ति ठप होने के साथ मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विद्युत कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से सड़क से तार हटाकर यातायात तो बहाल किया गया, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। याकूबपुर निवासी राजा राणा, शिवम राजपूत, मुजीबुल हसन, पवन सक्सेना, पवित्र मलिक आदि ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसरन सैनी, असीस गुप्ता, सफीकुल हसन, दीपक कुमार, रामू तिवारी, प्रांशु तिवारी, अशोक गुप्ता आदि का आरोप है कि याकूबपुर चौकी के पीछे करीब दो महीने से एक ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।

इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने लाइनमैन को घेर लिया। उधर, अवर अभियंता बेला वीरेंद्र सिंह ने बताया कि याकूबपुर में बिजली की नई केबल पड़ने से समस्या आ गई थी। सप्लाई चालू करा दी गई है। दावा किया कि कोई ट्रांसफार्मर खराब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed