{"_id":"6ae8ecf973cc285e1d085e5c","slug":"theft-worth-lakhs-amidst-wedding-preparations-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154232-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी की तैयारियों के बीच लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी की तैयारियों के बीच लाखों की चोरी
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के ब्लॉक रोड स्थित लक्ष्मी नगर मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर दो लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। घर में 21 नवंबर को बेटे की शादी होनी है और परिवार तैयारियों में जुटा था। ऐसे में चोरी की घटना से शादी की खुशियों पर पानी फिर गया। वारदात के समय मकान मालकिन नोएडा में इलाज करा रही थीं, जबकि उनकी बेटी उरई गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
लक्ष्मी नगर निवासी कमोदनी पांडेय की शादीशुदा बेटी पूनम पांडेय उनके साथ रहती हैं। पूनम बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। छुट्टियों में वह अपनी ससुराल उरई चली जाती हैं और अन्य दिनों में मां की देखभाल के लिए अजीतमल में रहती हैं। इन दिनों कमोदनी अपनी छोटी बेटी अंजू के पास नोएडा में रहकर इलाज करा रही थीं। वहीं, पूनम शनिवार को विद्यालय जाने के बाद रविवार की छुट्टी होने पर उरई चली गई थीं। सोमवार को जब वह अपने मायके पहुंचीं और स्कूटी निकालने के लिए मुख्य गेट का ताला खोला तो अंदर के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। चोर मुख्य गेट के बाद बनी बाउंड्री फांदकर मकान में दाखिल हुए थे। इसके बाद कमरों और सेफ के ताले तोड़कर नकदी व जेवर समेट ले गए। चोरों ने अन्य कमरों में रखे बक्से, बॉक्स वाले बेड और अलमारियों को भी खंगाला। इससे घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से एक पर्स मिला, जिस पर फोटो भी लगा हुआ है। पुलिस पर्स को कब्जे में लेकर उसके आधार पर चोरों की सुरागकशी कर रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार कमोदनी के बेटे रामजी लखनऊ में नौकरी करते हैं। उनकी शादी 21 नवंबर को तय है और घर में तैयारियां चल रही थीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से मिले पर्स के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।