फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of lakhs from the closed house of medical store operator

Auraiya News: मेडिकल स्टोर संचालक के बंद घर से लाखों की चोरी

Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the closed house of medical store operator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। थाना क्षेत्र के भटपुरा नई बस्ती निवासी मेडिकल स्टोर संचालक के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। जानकारी पर दिल्ली से आए व्यवसायी ने पुलिस को जानकारी दी।
बेला-दिबियापुर मार्ग पर भटपुरा नई बस्ती में शिवम कुमार दोहरे पुत्र संतोष कुमार का मकान है। उनका दिल्ली में मेडिकल स्टोर है। एक माह से वह परिवार समेत दिल्ली में हैं। चाेरों ने मकान बंद देख चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार रात लगभग दस बजे आसपास के लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा। इस पर चोरी होने की संभावना जताते हुए शिवम को फोन पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम शिवम दिल्ली से अपने मकान पर पहुंचा। यहां उसे मुख्य गेट का सेंटर लाक खुला मिला। जबकि अंदर के दो कमरों में ताले टूटे मिले। शिवम ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि घर में लगभग 15 से 20 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना स्थल से जांच कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article