फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house

Auraiya News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखें की चोरी

Wed, 09 Aug 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में चोरों ने मंगलवार रात एक बंद घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने के आभूषण समेत पांच लाख का चोरी की। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी बांके बिहारी पुत्र राधाकांत तिवारी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला ब्रह्मनगर में उसके दो मकान हैं। जिसमें दोनों मकान एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर हैं। वह अपने माता-पिता व परिजनों के साथ नए मकान में रहता है। जबकि पुराने मकान में सामान रखा रहता और उसमें ताला लगा रहता है। मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे वह पुराने मकान से सामान लेने पहुंचा, तो मकान का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

घर के अंदर कमरों व अलमारियों के ताले टूटे दिखे। पीड़ित ने जाकर देखा तो अलमारियों में रखे सोने, चांदी के आभूषण के साथ लगभग लाखों का सामान गायब था। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना को लेकर उसने आठ अगस्त को ही कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया था, लेकिन पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed