{"_id":"63ac8cb6e5860b1f570ec81f","slug":"theft-of-five-lakhs-in-the-house-of-retired-inspector-auraiya-news-knp735939722","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर में पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर में पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में मंगलवार देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा के घर से पांच लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
गांधी नगर निवासी सुरेश सिंह यादव पुलिस विभाग से दरोगा पद से सेवानिवृत्त है। बताया कि मंगलवार रात को वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। तभी देर रात चोर घर में छत के रास्ते अंदर घुसे। कमरों के दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़े।
उसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने व 3.5 लाख की नकदी चुरा ले गए। बुधवार सुबह परिजन सो कर उठे तब चोरी का पात चला। बताया कि प्लाट खरीदने के संबंध में करीब सात दिन पहले ही बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे। 50 हजार रुपये अमिलिया गांव के कामता प्रसाद से उधार लिए थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेवानिवृत्त दरोगा समेत परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। तहरीर लेकर चोरों की तलाश की जा रही है।