फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man was shot in the head

युवक की सिर में गोली मारकर हत्या

Wed, 03 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot in the head

चचेरी बहन का तिलक लेकर गए युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार सुबह डिग्री कालेज के पीछे पड़ा मिला। शव के पास खाली खोखा और मोबाइल मिला है। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने अजीतमल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गौहानी खुर्द निवासी कोटा डीलर छोटेलाल राजपूत का पुत्र अनुरुद्ध प्रकाश राजपूत उर्फ तेज सिंह (25) अपनी चचेरी बहन का तिलक लेकर बाबरपुर गांव में बेंचेलाल राजपूत के घर आया था। तिलक कार्यक्रम तक वह सभी के बीच दिखा लेकिन भोजन शुरू होने के बाद रात एक बजे तेज सिंह लापता हो गया।
विज्ञापन



परिजनों ने तेज सिंह की रातभर खोज की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तेज सिंह का मोबाइल भी स्विच आफ होने पर परिजन और परेशान हो गए। मंगलवार सुबह जनता डिग्री कालेज के पीछे एक शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को मौके पर पड़े मिले मोबाइल से मृतक की पहचान अनिरुद्ध प्रकाश उर्फ तेज सिंह निवासी गुहानी खुर्द के रूप में हुई है। पास में ही पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो आक्रोशित लोगों ने शव को उठने नहीं दिया और हाइवे रोड जाम कर दिया।


पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि अनुरुद्ध की शादी गत 14 मई को माखनपुर निवासी लल्लन सिह की पुत्री राखी के साथ हुई थी। राखी के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया।


आखिर किस इरादे से हुई तेजप्रताप की हत्या - अजीतमल (औरैया)। तेज प्रताप की हत्या किसने की, आखिर बाबरपुर में उसकी दुश्मनी किससे थी। किसने ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर बदला लिया है। यह बात अजीतमल पुलिस के लिए जांच के बिंदु बन गई है।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तिलक समारोह में आए लोगों से अलग-अलग पूछताछ की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे हैं। इधर इस गांव में तेजप्रताप की दोस्ती किससे थी, कौन उसे आधी रात को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस इस पड़ताल में भी जुट गई है।



वारदात स्थल पर मिला मोबाइल तो मृतक का निकला, लेकिन मौके पर मिला कारतूस किसका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल देर रात तक पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा है। वहीं परिजनों ने भी अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed