फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man's body was found outside the village

गांव के बाहर मिला युवक का शव

Thu, 14 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 14 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found outside the village
शव के पास बेसुध हुए मृतक के मां-बाप । - फोटो : अमर उजाला
चौकी क्षेत्र के गांव रतनपुर गढ़िया में एक खेत में गांव के एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों इसकी सूचना मृतक केे परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक  रात में गांव में आई बारात में शामिल होने गया था। इसके बाद गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक केे  आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ  हत्या की तहरीर दी है। मृतक के शव पर चोटें के निशान मिले हैं।
विज्ञापन



कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव रतनपुर गढ़िया निवासी सत्यकुमार (18) पुत्र रामकिशोर बुधवार को गांव में आई बारात में शामिल होने के लिए गया था। देर रात तक वह वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान  गांव वालों ने बताया कि बारात में सत्यकुमार को देखा था। रात12 बजे के करीब वह चला गया। परिजन रात में उसकी तलाश करते रहे। इसमें इन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



सुबह गांव के निकट अटसू-अछल्दा मार्ग पर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते  मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि सत्यकुमार हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।  पिछले दिन ही वह गांव आया था। पुलिस शव को कोतवाली अजीतमल ले आई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। बायां हाथ टूटा था। कान से खून बहने के निशान थे। मृतक के पिता ने गांव के ही राजेश कुमार पुत्र झब्बूलाल, पंकज पुत्र छोटेलाल, मोहित कुमार पुत्र श्यामसुंदर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मुताबिक इन तीनों से बेटे का पहले झगड़ा हुआ था । तब से यह लोग रंजिश मानते हैं। पुलिस ने तहरीर पर तीनों के खिलाफ  शक के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। हाथ टूटने और कान से खून बहने के सवाल का वह जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीएम रिपोर्ट के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed