फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man is alive, but it is difficult to identify the buried young man

Auraiya News: युवक जीवित, दफनाए गए युवक की पहचान मुश्किल

Thu, 03 Jul 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 03 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The young man is alive, but it is difficult to identify the buried young man
औरैया। शहर कोतवाली इलाके के ईंट भट्ठे पर पिछले हफ्ते मिले युवक के शव को परिजनों ने अपना बेटा बताकर उसे दफना दिया।
विज्ञापन

खबर सोशल मीडिया पर दौड़ी तो नासिक में नौकरी कर रहे युवक ने फोन कर खुद को जीवित बताया। इस मामले में अब पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिए दफनाए गए युवक की दोबारा शिनाख्त व जांच की बात कह रही है।
27 जून को पुरवा रहट गांव के पास करीब 40 वर्षीय युवक का शव ईंट भट्ठे के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त को लेकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।
विज्ञापन

मामले में अयाना थाने के सेंगनपुर गांव के समसुल व उसके पड़ोसी नसीम ने मोर्चरी पहुंचकर युवक की शिनाख्त नूर मोहम्मद पुत्र स्व. तौफीक के रूप में की थी। यह शिनाख्त परिजनों ने उसकी फोटो के आधार पर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पोस्टमार्टम में मौत की वजह बीमारी आने पर पुलिस ने शव शिनाख्त करने वालों को सौंप दिया था। परिजनों ने शव को सेंगनपुर में ही कब्र में दफना दिया था। उधर, नूर मोहम्मद की मौत की खबर नासिक तक पहुंची, जहां मौजूद नूर मोहम्मद हैरान रह गया।
उसने मंगलवार को खुद को जीवित साबित करने के लिए सेंगनपुर के ग्रामीणों व भीखेपुर के कुछ परिचितों से साथ में नौकरी कर रहे एक मित्र के मोबाइल से संपर्क किया।
नूर मोहम्मद के इस फोन से सवालों के घेरे में घिरे परिजन जहां मुंह बंद किए हैं तो पुलिस अब दोबारा से डीएनए के जरिए शिनाख्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कह रही है। लेकिन सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर दफनाया गया युवक कौन है । उसकी डीएनए टेस्ट से शिनाख्त होगी कि नहीं। या यह लाश एक पहेली बनकर रह जाएगी।
वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि परिजनों ने युवक की शिनाख्त करने में जल्दबाजी दिखाई है। फोटो के अलावा उन्हें उसके कपड़ों और अन्य शारीरिक हुलिए पर भी गौर करना चाहिए था। उधर, युवक से फोन पर हुई बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि युवक बकरीद पर गांव आया था। घर में बूढ़ी मां और छोटा भाई है। भाई भी महाराष्ट्र में ही रहता है।
युवक का कहना है कि उसकी शिनाख्त क्यों की गई। इससे वह खुद परेशान है। उसका परिजनों से कोई विवाद भी नहीं है। औरैया के कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि परिजनों के शिनाख्त करने पर शव सौंप दिया गया था। उसकी मौत भी बीमारी से हुई थी। युवक के शव का डीएनए सैंपल लिया गया था। अब डीएनए के जरिए दोबारा शिनाख्त कराई जाएगी।

हम शक्ल होने के चलते परिजनों ने फोटो से उसकी शिनाख्त की थी। उनसे भूल हुई या जल्दबाजी। अब मामले में नए सिरे से जांच व शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा।-एमपी सिंह, सीओ अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed