फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man hanged in the mental tension gave his life

औरैयाः मानसिक तनाव में फंदा लगा युवक ने दी जान

Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged in the mental tension gave his life
प्रतीक राठौर फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में शनिवार देर रात एक युवक ने अंगौछे से गले में फंदा लगाकर छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे तो युवक को फंदे पर लटका पाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी प्रतीक (30) पुत्र अशोक राठौर ऊषा कंपनी में सेल्समैन था। शनिवार देर रात वह अपने परिजनों से बातचीत करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सो गए। सुबह पत्नी सोकर उठी और प्रतीक के कमरे में जाकर देखा तो उसे फंदे में लटका देख चीख पड़ी। चीख सुनकर घर के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र पूर्ण रूप से पैदायशी दिव्यांग है। उसके इलाज में सात-आठ लाख रुपये भी खर्च कर चुका था लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। एक साल पहले प्रतीक भी मार्ग दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल भी हो चुका था। इससे उसके दोनों पैरों में रॉड पड़ी है। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से वह अवसाद से ग्रसित रहता था। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी पर घर के बाहर मौजूद पुलिस व लोग। संवाद

घटना की जानकारी पर घर के बाहर मौजूद पुलिस व लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed