फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man bit the woman with his teeth, injuring her

Auraiya News: युवक ने महिला को दांतों से काटा, घायल

Wed, 09 Jul 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The young man bit the woman with his teeth, injuring her
औरैया। खानपुर चौराहे के पास कई दिनों से घूम रहे आवारा युवक ने राह चलती महिला पर हमला कर दिया। उसने दांतों से महिला के मुंह पर कई जगह काट लिया। किसी तरह राहगीरों ने महिला को छुड़ाया और युवक की धुनाई कर दी। घायल महिला का अस्पताल में इलाज किया गया। युवक विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे वनारसी दास मोहल्ला निवासी गौरी (50) पत्नी कमलेश कुमार खानपुर चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई कर घर लौट रही थीं। चौराहे पर आवारा घूम रहे एक युवक ने अचानक उन्हें दबोच लिया और मुंह पर कई जगह दांतों से काट लिया। चीखने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को पकड़ा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह युवक कई महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है और भाग जाता है। ब्र्हमनगर चौकी प्रभारी सोनी रावत का कहना है कि वह वीआईपी डयूटी में चली आईं थीं। अभी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed