फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The work of the Nile is closed on the side of the freight corridor

फ्रेट कारीडोर के किनारे बन रहे नाले का काम बंद

Fri, 03 Nov 2017 11:23 PM IST
auraiya
auraiya Updated Fri, 03 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The work of the Nile is closed on the side of the freight corridor
रेलवे लाइन के किनारे बंद पड़ा नाला निर्माण का कार्य - फोटो : amar ujala
एडीएम के सख्त रुख के बाद भी डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर के किनारे दिबियापुर के वार्डों की जलनिकासी के लिए बन रहे नाले का निर्माण बंद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे पुलिस ने इसे सुरक्षा कारणों से बंद कराया है। हालांकि रेलवे पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष रेलवे की दो अलग से लाइनें बिछाने का काम फफूंद रेलवे स्टेशन के आसपास शुरू हुआ। इससे रेलवे लाइन के किनारे दिबियापुर के विभिन्न वार्डों का गंदा पानी निकलने के लिए बना नाला बंद कर दिया गया। पिछले वर्ष से ही स्थानीय लोग जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे थे। इनमें से सबसे अधिक परेशानी रेलवे लाइन के किनारे बसे वार्डों के बाशिंदों को उठानी पड़ रही थी। आलम यह था कि गलियों में बरसात का पानी भरा रहता था। इस मामले को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने पर अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर के अधिकारियों ने ईओ दिबियापुर अजय कुमार के साथ स्थलीय सर्वे किया। पिछले महीनों में यहां नाले का निर्माण भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


पर नाला खुदाई के बाद कुछ मीटर नाले की तली ढलाई की गई। इसके बाद नाला निर्माण बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे पुलिस ने काम बंद कराया है। इस संबंध में आरपीएफ थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि उन्हें नाला निर्माण के बंद होने की कोई जानकारी नहीं है। जीआरपी फफूंद चौकी इंचार्ज रामबरन सिंह का कहना है कि उन्हें भी मामले की कोई जानकारी नहीं है। फ्रेट कारीडोर के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर मिलाने पर उनसे बात नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नाला निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed