फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The woman hanged herself after making a video call, the family members came when the son started crying

Auraiya News: वीडियो कॉल कर लगाया फंदा बेटे के रोने पर पहुंचे घरवाले

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The woman hanged herself after making a video call, the family members came when the son started crying
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र की चौकी बरौना कलां के एक गांव में देर रात एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घर में मौजूद पांच साल के बेटे के रोने पर परिजन मौके पर गए और पड़ोसी की मदद से शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

चर्चा है कि मौत से पहले महिला किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इस मामले में मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके पर जांच की। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की चौकी बरौना कलां के एक गांव निवासी युवक राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उनकी पत्नी (30) अपने पांच साल के बेटे के साथ रहती थी। गांव में पास ही स्थित दूसरे मकान में महिला की सास व ससुर दूसरे बेटे के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10 बजे महिला के पांच वर्षीय बेटे के रोने पर पहले परिवार वालों ने पहले ध्यान नहीं दिया, लेकिन लगातार उसके रोने पर सास, ससुर समेत अन्य लोग उसके घर पर पहुंचे तो महिला दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसका शव नीचे उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान पुलिस ने कमरे से मिला महिला का मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए। सास व ससुर से घटना के बारे में पूछताछ की भी गई, लेकिन वह कारण नहीं बता पाए। उधर, घटना की जानकारी होने पर जनपद मैनपुरी से महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। सास-ससुर ने भी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। महिला के पति को मामले की जानकारी दे दी गई है।

फोन में वीडियो कॉल चल रही थी
छानबीन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला के फंदा लगाने की जानकारी पर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो महिला के मोबाइल फोन में वीडियो कॉल चल रही थी। मौत से पहले महिला वीडियो काॅल से किससे बात कर रही थी। इसकी जांच में पुलिस जुटी है। हालांकि पुलिस वीडियो कॉल की बात पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed