{"_id":"228cdaf0e4603d1f588df8bc5fa86e59","slug":"the-weather-was-delightful-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ सुहावना
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आखिरकार शनिवार को राहत मिल ही गई। शनिवार को हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। लोग बारिश का मजा लेते दिखे। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले दिखे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे, लेकिन कभी धूप तो कभी छांव का दौर जारी रहा। दोपहर से हल्की- हल्की बारिश होना शुरू हो गई।
बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई और शहरवासी बारिश का आनंद उठाते देखे गए। शनिवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। बारिश के होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। लोग बारिश में भीगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
अब शहरवासियों को गर्मी व किसानों को बुवाई आदि में काफी राहत मिलेगी। उत्तरी हवाओं के साथ 13 अगस्त तक बारिश लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा मौसम में भी ठंडक रहेगी।
विज्ञापन
चंद्रशेेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनुरुद्घ दुबे ने बताया कि रविवार से उत्तरी हवाएं जोर पकड़ेगी। हिमालय से आने वाली यह हवाएं अपने साथ नमी भी लाएंगी।
इससे औरैया व आसपास के क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी। फिलहाल इस बारिश में किसानों की सूखती फसल को बचाने में सहयोग मिलेगा।
शनिवार को औरैया में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम में नमी सुबह 62 फीसदी व दोपहर को रिमझिम बारिश के साथ 78 फीसदी रिकार्ड की गई है।