फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The water level of Yamuna increased, water reached below the culvert

Auraiya News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, पुलिया के नीचे तक आया पानी

Mon, 21 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna increased, water reached below the culvert
उफनाई यमुना नदी। - फोटो : उफनाई यमुना नदी।
अजीतमल। यमुना नदी का जलस्तर रविवार को फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। इससे यमुना नदी के किनारे स्थित कई गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर बढ़ता रहा तो सोमवार तक गौहानी कलां गांव के लिए जाने वाला संपर्क मार्ग जलमग्न हो सकता है। हालांकि अभी तक जलस्तर इस मार्ग पर पड़ने वाली रपटा पुलिया के नीचे है।

चंबल नदी में पानी छोड़े जाने से भरेह गांव के पास मिले यमुना नदी में जलस्तर को बढ़ा देता है। इससे गौहानी कलां को जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी रपटा पुलिया काफी नीची होने के बाद भी वहां पानी भर जाता है। इससे संपर्क मार्ग बाधित हो जाता है। हालांकि प्रशासन ने आपात स्थित से निपटने के लिए लोगों के आने जाने के लिए नाव का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन

बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा गांव सिकरोड़ी, गौहानी कलां, गौहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज ततारपुर, बबाईन आदि में होता है। एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लगातार जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। अभी बाढ़ का पानी गांव के पास तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed