{"_id":"f49f260eb69f5dbacccc91bdd311f952","slug":"the-water-level-in-yamuna-crossed-the-108-meter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर 108 मीटर के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर 108 मीटर के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से हो रही बारिश से सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार शाम से यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह नदी का जलस्तर 108 मीटर से ऊपर चला गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से यमुना नदी का पानी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले दिनों राजस्थान धौलपुर से छोड़े गए पानी के चलते यमुना ने छह मीटर तक बढ़ गया था। इस पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
हालत यह है कि शेरगढ़ घाट पर बना स्नानगार पानी में डूब गया है। जबकि राम झरोखा धीरे-धीरे डूब रहा है। वर्तमान में दस फुट ऊंचे रामझरोखा की सिर्फ प्राचीर ही दिखाई दे रही है। रविवार शाम 107.68 से बढ़कर सोमवार दोपहर तक 108.6 मीटर पर पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोमवार को देवकली मंदिर पर श्रावण मास का विशाल मेला लगा होने से बड़ी संख्या में लोग यमुना पुल पर पहुंचे। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर को देखा। पुल पर भीड़ को देख सुरक्षा के मद्देनजर सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी रमेश चंद्र भारतीय ने मौके पर जाकर यमुना में बढ़ रहे जल स्तर को देख सिपाहियों को निर्देश दिए।