फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The wall of the toilet fell on the innocent, died by being buried in the rubble

मासूम पर गिरी शौचालय की दीवार, मलबे में दबकर मौत

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The wall of the toilet fell on the innocent, died by being buried in the rubble
मासूम की मौत पर गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना। थाना क्षेत्र के रहटौली गांव में शनिवार रात ताऊ के घर सोने के लिए भाई-बहनों से साथ गई मासूम के ऊपर शौचालय की दीवार से गिर गई और मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रहटौली निवासी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पत्नी वंदना व चार बच्चों के साथ गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता है। उसने आवास के लिए आवेदन करने के बाद सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर काटे पर आज तक आवास नहीं मिल सका। शिवेंद्र ने बताया कि इस पर वह रात में सुरक्षा की दृष्टि से अपने बच्चों नितेश(10), खुशी (6), तन्नू (04) व लव (2) को बड़े भाई राजेंद्र कुमार के घर भेज देता था।
विज्ञापन

शनिवार शाम बच्चे राजेंद्र के घर पर सोने गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तन्नू घर पर शौचालय की दीवार से सटी बैठी थी। तभी अचानक से दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे तन्नू दीवार के मलबे में दब गई। तन्नू के ऊपर दीवार गिरते देख वहां मौजूद परिजनों ने तत्काल उसे मलबे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त मुरादगंज के पास उसने
विज्ञापन
विज्ञापन

दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।

आवास होता तो बच जाती जान
शिवेंद्र के पास महज चार विस्बा जमीन है। जिसमें वह कच्ची झोपड़ी रख कर रह रहा है। आवास के लिए सरकारी कर्मचारियों के दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गया। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े भाई के घर में सोने के लिए भेजता था।

- बहन की मौत के बाद गुमसुम खड़े मासूम भाई-बहन। संवाद

- बहन की मौत के बाद गुमसुम खड़े मासूम भाई-बहन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed