{"_id":"98dbef47f2813af8ffefbb8de5f9f580","slug":"the-villagers-have-blocked-the-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिबियापुर-बिधूना मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुंदरीकरण के नाम पर सिर्फ सड़कें बनाई जा रही हैं। नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन नालियों के निर्माण की तत्काल अनुमति दें। जाम की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
नाराज ग्रामीण शुक्रवार की सुबह हंगामा करते हुए सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने दिबियापुर-बिधूना मार्ग जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जाम लगने से लगभग आधा सैकड़ा वाहन फंस गए। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस भरे माहौल में जाम में फंसे लोग बेचैन नजर आए। इधर जाम की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बताते चलें कि नगर में सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिबियापुर-बिधूना मार्ग सड़क निर्माण की अनुमति दे दी गई, लेकिन अभी तक नाली निर्माण की अनुमति नहीं मिली है। इससे बरसात के दिनों में जलभराव से जूझना पड़ता है।