फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The vehicles will drive around the ladder dredge toll tag

टोल के झाम से वाहनों को निजात दिलाएगा टैग

Sat, 08 Aug 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 08 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
The vehicles will drive around the ladder dredge toll tag

टोल प्लाजा पर बिना रुके वाहन निकलते देख हर वाहन चालक के मन में  यही मंशा होती है। प्रशासन वीआईपी टैग की सुविधा अब वाहन स्वामियों के लिए शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन



टैग लगे वाहनों को निकालने के लिए अलग से फास्ट ट्रैक बनाया जा रहा है। अहम बात यह है कि टैग लगे वाहनों को अब देश में  किसी भी टोल टैक्स पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन



टोल प्लाजा पर टैक्स जमा करने को लेकर लगने वाली लाइन से अब लोगों को निजात दिलाने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों पर निर्धारित शुल्क अदा कर टैग लगवा कर इस सुविधा का लाभ ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टोल प्रशासन ने इसके  लिए एक्सिस बैंक व आईसीआईसीआई बैंक से करार किया है। अब कोई भी उपभोक्ता उक्त बैंकों में जाकर पैसा अदा करके टैग ले सकेगा।


 
वहीं टोल प्रशासन टैग लगे वाहनों को बिना रुके पास करने के लिए अलग से फास्ट ट्रैक बनाया जा रहा है। इस ट्रैक पर केवल वहीं वाहन चालक पास हो सकेंगे, जिनकी गाड़िय़ों में टैग लगे होंगे।


इस अनूठी योजना में  खास बात यह है कि अभी तक वाहन चालक को देश के अलग-अलग प्रांतों में जाने पर वहां के टोल प्लाजा पर रुककर निर्धारित शुल्क की रसीद कटवानी पड़ती थी।


इस योजना के शुरू होने से अब वह किसी एक जगह से टैग वाहन पर लगवाकर देश के किसी भी टोल पर बिना रोक टोक के आ जा सकेंगे।


बता दें कि अभी तक  टैग की सुविधा टोल प्रबंधन द्वारा वीआईपी लोगों को ही मुहैया कराई जाती थी, लेकिन अब इसका लाभ आम लोग भी उठा सकेंगे।



20 किलोमीटर परिक्षेत्र के वाहन होंगे टैक्स मुक्त- औरैया। योजना की खास बात यह है कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले छोटे क्षेत्रीय वाहनों को टैक्स प्रक्रिया से मुक्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे छोटे वाहन स्वामियों के लिए यह एक राहत वाली बात है।



 
टोल प्रबंधन से शुरू की जा रही यह योजना एक-दो माह में लागू होने की संभावना है। इस योजना के तहत अब जो भी वाहन स्वामी टैग लगवाना चाहता है, वह निर्धारित बैंकों में जाकर निश्चित शुल्क अदा कर टैग प्राप्त कर सकता है। सत्यवीर सिंह यादव, एजीएम, अनंतराम टोल प्लाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed