फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The truck broke the railing of the bridge and got stuck above the river

Auraiya News: पुल की रेलिंग तोड़ नदी के ऊपर लटका ट्रक

Mon, 28 Oct 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The truck broke the railing of the bridge and got stuck above the river
अछल्दा। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सेंगुर नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गया। टक्कर से रेलिंग टूट गई और ट्रक का आधा हिस्सा हवा में ही लटक गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुबह ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। अछल्दा-अटसू मार्ग पर बघुआ गांव के नजदीक से निकली सेंगुर नदी के पुल पर रविवार की रात 8:30 बजे ट्रक करनाल से कृषि उपकरण लेकर कानपुर जा रहा था। ड्राइवर लवकुश का घर बघुआ में है। वह ट्रक लेकर अपने घर चला गया। रात में वह घर से ट्रक लेकर कानपुर के लिए रवाना हुआ तभी हादसा हो गया। हादसे से पुल का आधा हिस्सा अवरुद्ध हो गया। थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह क्रेन से ट्रक को बाहर निकलवाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed