Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, गूंजा वंदेमातरम
राज्यमंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफूंद के बच्चों द्वारा पुस्तकालय व अखबार पठन पाठन संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने डीएम की पाठशाला में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले तीन पुलिस आरक्षी विवेक शाक्य, गौरव कुमार एवं सत्येंद्र कुमार को प्रशस्तिपत्र दिए।
कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती, सीडीओ रामकृपाल चौधरी, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, नीरज प्रसाद व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे। इससे पहले कलक्ट्रेट में डीएम बृजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में परेड के बाद पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया। गेलगांव स्थित गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रियंका गौर ने ध्वजारोहण किया।
सीआईएसएफ जवानों व छात्रों की संयुक्त परेड, पीटी ड्रिल, नृत्य, योग-प्राणायाम और ताइक्वांडो के पिरामिड ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। एनटीपीसी में परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। लिटिल किंगडम, बाल भवन, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
नगर निकायों और शिक्षण संस्थानों में मनाया गया जश्न
औरैया। दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, चेयरमैन राघव मिश्र एवं ईओ विनय कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सीएचसी में डॉ. विजय आनंद ने ध्वजारोहण कर मरीजों को फल-मिठाई बांटी। फफूंद स्टेशन पर अधीक्षक राजू दास रंज ने ध्वजारोहण किया। पीवीआरपी एकेडमी में संस्थापक संतोष पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
कंचौसी में मानस इंटर कॉलेज व मां शारदा विद्या मंदिर में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अछल्दा में सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया गया। नगर पंचायत में चेयरमैन अरुण कुमार दुबे ने ध्वजारोहण किया।
गुलजारीलाल सुखदेवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेश यादव ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक अनिल त्यागी, विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. शरद सिंह राणा व बीडीओ अतुल यादव तो सीएचसी में अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। सहार के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अक्षय पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
अयाना के जसवंतपुर में पीबीआरपी अकादमी में 80वां अमृत महोत्सव मनाया गया। फफूंद में नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मोहम्मद अनवर, एक्सिस पब्लिक स्कूल में निदेशक दीपक दीक्षित, केशमपुर स्थित राम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता ने ध्वजारोहण किया। मदरसा जामिया समदिया, मकतब इस्लामिया स्कूल, समदिया हाईस्कूल और फ्यूजे समदिया स्कूल में भी ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। बेला में वीणा वादिनी शिशु मंदिर स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र बाबू मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने
बिधूना। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया गया। तहसील में एसडीएम कमल कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा, सीएचसी में डॉ. बीपी शाक्य तथा ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गीता सेंगर ने ध्वजारोहण किया।
पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक मंजू सिंह, रैपिड ग्लोबल स्कूल में अनुपम भदौरिया, द्वारका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय में प्रबंधक विश्वेश्वर दयाल तिवारी, बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय में उमेश गुप्ता, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रमेश चंद्र अग्निहोत्री, गयादीन महाविद्यालय में उमा सिंह यादव, तुलसीराम महाविद्यालय में केशवेंद्र सिंह यादव और ब्राइट माइंड पब्लिक स्कूल में अनिल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। तहसील बार के अध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी व महामंत्री अतुल कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
पूर्व सैनिकों व सफाई कर्मियों का सम्मान
अजीतमल। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील में एसडीएम निखिल राजपूत व नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष आशा चक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय में रजनीश पांडेय व सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत में पूर्व सैनिकों व सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कान्हा इंटर नेशनल एकेडमी में प्रबंधक नागेंद्र तिवारी, सिंह वाहिनी महाविद्यालय में प्रधानाचार्य अजय राजपूत, एक्सिस पब्लिक स्कूल में पीके दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। बचपन-प्ले स्कूल में संजीव चौहान, बाल विकास संस्थान इंटर कॉलेज में अनिल दीक्षित,बीआरएसडी इंटर कॉलेज में रामशरण मिश्रा, किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य नगेंद्र राजपूत ने व इलाईटस किड्स एकेडमी में अवनीश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

फोटो-20- मेडिकल कॉलेज में झंडा रोहण के बाद राष्ट्रगान मुद्रा में खड़े अधिकारी व राज्यमंत्री (स्