{"_id":"689e17841d33fb9ec2037b4d","slug":"the-tricolor-will-wave-in-every-hand-with-pride-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130119-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आन-बान-शान से हर हाथ में लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आन-बान-शान से हर हाथ में लहराएगा तिरंगा
Thu, 14 Aug 2025 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 15 अगस्त पर शान से तिरंगा लहराएगा। ककोर मुख्यालय में कलेक्ट्रेट से सरकारी दफ्तरों से लेकर निकायों, गांवों व शिक्षण संस्थानों का माहौल देशभक्ति में नजर आएगा। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन होगा। गांवों के लिए खास बात यह है कि अमृत सरोवरों के किनारे ग्रामीण जुटेंगे। तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगीत भी गाया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी सुबह सबसे पहले कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ विकास भवन में सीडीओ संत कुमार भी ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रगान का आयोजन भी होगा। देश की एकता व अखंडता को लेकर शपथ भी दिलाई जाएगी। पुलिस कार्यालय पर एसपी अभिजित आर. शंकर ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह से अन्य विभागों में भी आयोजन होंगे। विकास भवन में सीडीओ संत कुमार, नगर पालिका औरैया में पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, सदर तहसील में एसडीएम राकेश कुमार भवन पर तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा बेला, बिधूना, अजीतमल, फफूंद, अछ्ल्दा, दिबियापुर, सहार, सहायल समेत सभी जगहों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ रैली भी निकाली जाएगी। परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में भी आयोजन होंगे।