फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The thief who was running away with the cutter machine was caught and beaten up by the villagers.

कटर मशीन लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The thief who was running away with the cutter machine was caught and beaten up by the villagers.
फोटो25एयूआरपी 21- कोतवाली में खड़ा चोर से बरामद ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली के गांव रामपुर रामसहाय में मंगलवार की देर रात सेवानिवृत्त फौजी के खेत में रखी कटर मशीन ट्रैक्टर में बांधकर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चोर की जमकर पिटाई और पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव रामपुर रामसहाय निवासी सेवानिवृत्त फौजी जय सिंह का गांव में ही खेत है। मंगलवार की देर रात अचानक से एक चोर खेत पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। उसने खेत पर रखी फसल काटने की कटर मशीन को ट्रैक्टर से बांध लिया। तभी बाइक से दो अन्य साथी भी पहुंच गए और कटर ले जाने लगे। दूसरे खेत पर सो रहे फौजी के भतीजे विवेक की ट्रैक्टर की आवाज से नींद टूटी।
विज्ञापन

चोरों को कटर मशीन ले जाते देख उसने चाचा जयसिंह को जानकारी दी। इस पर जयसिंह गांव के लोगों के साथ पहुंचे और एक चोर को घेर कर पकड़ लिया। गांव के लोगों ने उनकी पिटाई की और पुलिस बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए चोर से अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताया कि बरामद ट्रैक्टर भी चोरी का है। मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed