फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The team will take statements from the radiologist and the removed employees.

Auraiya News: रेडियोलॉजिस्ट व हटाए गए कर्मचारियों का बयान लेगी टीम

Sun, 21 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The team will take statements from the radiologist and the removed employees.
फोटो-7- मेडिकल कॉलेज। संवाद - फोटो : कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते डीएफओ व अन्य।
औरैया। मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के लिए घायल व्यक्ति की सीटी स्कैन रिपोर्ट में छेड़छाड़ के मामले ने स्वास्थ्य महकमे की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती की ओर से सीएमओ को किए गए पत्राचार के बाद तीन सदस्यीय टीम को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। इस जांच में रेडियोलॉजिस्ट समेत मेडिकल कॉलेज से हटाए गए दो कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद सीटी स्कैन रिपोर्ट में गड़बड़ी (टेंपरिंग) की हकीकत सामने आएगी।
फर्जी सीटी स्कैन रिपोर्ट के लिए तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत की बात सामने आई थी। सीटी स्कैन रिपोर्ट में छेड़छाड़ का मामला तब सामने आया था, जब पिछले दिनों पुलिस के मेडिकल रिपोर्ट का सत्यापन कराने के लिए पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची थी।
विज्ञापन

इसके बाद मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन का जिम्मा संभालने वाली कार्यदायी संस्था के दो कर्मचारियों अखिलेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार को भी हटा दिया गया था। हालांकि पुलिस को मुहैया कराई गई सीटी स्कैन रिपोर्ट में रेडियोलॉजिस्ट व सीएमएस डॉ. जसवंत रत्नाकर के हस्ताक्षर थे। ऐसे में जांच के दायरे में रेडियोलॉजिस्ट भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी व डॉ. अवनीश कुमार को इस जांच टीम में रखा गया है। यह टीम अब मेडिकल कॉलेज से हटाए गए दो कर्मियों समेत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जसवंत रत्नाकर के बयान लेगी। इसके बाद तैयार हुई रिपोर्ट को पुलिस के जरिए कोर्ट में भेजा जाएगा।

यह था मामला
थाना अयाना के गांव सिखरना निवासी नरेद्र सिंह ने 19 जुलाई को भाई जयप्रकाश उर्फ पम्मू (35) पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था 18 जुलाई को जयप्रकाश मजदूरी करने गया था तभी उस पर विपक्षियों ने हमला कर दिया।

अयाना सीएचसी पर उपचार के बाद जयप्रकाश को चिचौली मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में ही जयप्रकाश का सीटी स्कैन कराया गया था। इस सीटी स्कैन रिपोर्ट ही टेंपरिंग कर मारपीट के मामले को हत्या के प्रयास में बढ़ा दिया गया था।
मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को मुहैया कराया जाएगा।-डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed