फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The team conducted survey for the proposed bridge and road alignment.

Auraiya News: प्रस्तावित पुल और सड़क एलाइनमेंट के लिए टीम ने किया सर्वे

Tue, 30 Jan 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The team conducted survey for the proposed bridge and road alignment.
दिबियापुर। नहर पर कंचौसी की ओर बनने वाले नए पुल एवं सड़क के एलाइनमेंट के लिए लखनऊ से पहुंची टीम ने सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद नए पुल तक पहुंचने के लिए बनने वाले रास्ते की जगह को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि अभी तक सिंचाईं विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यह साफ नहीं कर पाए हैं कि नया पुल वर्तमान पुल से कितनी दूर बनेगा।
विज्ञापन


विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित औरैया-कन्नौज सड़क मार्ग के बीच दिबियापुर में 164 वर्ष पुराना जर्जर नहर पुल बना है। जुलाई माह में इस पुल को बड़े और भारी वाहनों के यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। यहां हाइट गेज लगा दिया गया था। इससे राजमार्ग पर गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर लंबी दूरी तय करके गुजरना पड़ता है। अक्तूबर माह में कंचौसी की ओर बनने वाले 3.22 करोड़ से प्रस्तावित नए टू लेन पुल के लिए शासनादेश जारी करके 2.58 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुराने पुल से कंचौसी की ओर लगभग 15 से 20 मीटर दूर नया पुल बनना प्रस्तावित है। नए पुल के लिए पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता संजीव भारद्वाज भी 10 जनवरी को सर्वे कर चुके हैं। उन्होंने अधीनस्थों से सिंचाईं विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर नए पुल के लिए साइट सलेक्शन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक पुल का साइट सलेक्शन नहीं हो पाया है। इस बीच लखनऊ से पहुंची टीम ने 27 जनवरी को पुल को एलाइनमेंट के लिए सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पुल तक पहुंचने के लिए बनने वाले रास्ते के बीच आने वाले मकानों की स्थिति आदि सर्वे में साफ हो जाएंगी। इस संबंध में सहायक अभियंता एसके तिवारी ने बताया कि लखनऊ की टीम ने सर्वे किया है। एलाइनमेंट के बाद पूरा नक्शा बनकर आने से स्थिति साफ हो जाएगी। प्रस्तावित पुल के लिए सिंचाईं विभाग के साथ मिलकर साइट सलेक्शन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed