फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The team arrived to investigate the illegal occupation of the temple land.

Auraiya News: देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की जांच करने पहुंची टीम

Thu, 12 Mar 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the illegal occupation of the temple land.
फोटो-43-गांव तुर्कपुर यासीन में जांच करती राजस्व टीम।संवाद
एरवा कटरा। थानाक्षेत्र के गांव तुर्कपुर यासीन स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे देवस्थान की भूमि पर कब्जे और निर्माण कार्य की शिकायत पर राजस्व टीम ने गुरुवार को जांच की। इस दौरान टीम को ग्रामीणों ने बताया कि देवस्थान की भूमि पर गांव के करीब आठ लोगों ने पक्के मकान बना रखे हैं। इनमें शिकायतकर्ता का भी दो मंजिला मकान शामिल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शिकायतकर्ता के घर के सामने रखी झोपड़ी में उसकी विधवा चाची अपने परिवार के साथ करीब 35 वर्षों से रह रही हैं। बताया गया कि करीब 13 वर्ष पूर्व पति की असमय मृत्यु के बाद महिला मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती रही और झोपड़ी में ही गुजारा करती रही। अब वह झोपड़ी को सहारा देने और आवारा पशुओं से सामान की सुरक्षा के लिए दीवार बनवा रही थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने विरोध करते हुए शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व टीम से विधवा महिला के साथ न्याय करने की मांग की।
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल प्रमोद पाल ने बताया कि एसडीएम बिधूना के निर्देश पर शिकायत की जांच की गई। भूमि पर कई लोगों के पक्के मकान बने पाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मकान के सामने स्थित झोपड़ी व पास में हो रहे अन्य निर्माण को रुकवा दिया गया है। सभी कब्जेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed