फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The teacher seen on the stage of Akhilesh's public meeting was suspended

Auraiya News: अखिलेश की जनसभा के मंच पर दिखे शिक्षक को किया गया निलंबित

Thu, 09 May 2024 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
The teacher seen on the stage of Akhilesh's public meeting was suspended
औरैया। शहर की मंडी समिति में मंगलवार को आयोजित हुई अखिलेश यादव की जनसभा में मंच पर एक सरकारी कर्मचारी की मौजूदगी सीधे तौर पर कायदे कानूनों को चुनौती देने वाली रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो व फोटो के आधार पर अछल्दा बीईओ को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन

शिक्षक की पहचान अछल्दा ब्लाक के पैतुआ पूर्वा माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रवि यादव के रूप में हुई। मामले में बीईओ की मिली आख्या के आधार पर बीएसए अनिल कुमार ने शिक्षक को गुरुवार को निलंबित कर दिया। वहीं अछल्दा बीआरसी में संबद्ध किया है। पूरे मामले की जांच औरैया बीईओ अजय विक्रम सिंह को सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सपा की जनसभा में मंच पर नजर आए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यदि कोई भी शिक्षक इस तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed