{"_id":"6866c5a3144c05cfe00f4007","slug":"the-tank-valve-is-not-working-people-of-6-wards-are-thirsty-for-water-in-the-morning-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128218-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टंकी का वॉल्व खराब, सुबह पानी को तरसे 6 वार्डों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टंकी का वॉल्व खराब, सुबह पानी को तरसे 6 वार्डों के लोग
Thu, 03 Jul 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित पानी टंकी का वॉल्व खराब होने से गुरुवार सुबह छह वार्डों में जलापूर्ति बाधित रही। सुबह घरों में पानी न पहुंचने से लोग परेशान हो उठे। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से शिकायत की, तब दोपहर को सीधे पंप के जरिए जलापूर्ति दी गई, तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली। वॉल्व की खराबी से छह वार्डों में करीब दो हजार लोग प्रभावित हुए। उधर, जल निगम ने खराब वॉल्व को शाम तक सही होने की उम्मीद जताई है।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में बुधवार रात को वार्डों में जलापूर्ति मिली थी। गुरुवार सुबह कस्बा के वार्ड गांधी नगर, आंबेडकरनगर, आर्य नगर, राजीव नगर, आजाद नगर व सूर्य नगर के कुछ हिस्सों के घरों में नगर पंचायत की वाटर सप्लाई नहीं पहुंची। कुछ देर तक लोगों ने इंतजार किया, फिर भी जलापूर्ति नहीं हुई तो देरी के चलते नौकरीपेशा व स्कूली बच्चे परेशान हुए।
नहाने के लिए लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए तो कुछ ने दूर दराज लगे हैंडपंपों से पानी भरकर किसी तरह काम चलाया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के जलकल विभाग से संपर्क साधा तो पता चला कि गांधी नगर में पानी की टंकी का वॉल्व खराब हो गया है। जिस कारण घरों में सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शिकायत पर नगर पंचायत प्रशासन ने जल निगम के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे जल निगम के कर्मचारियों ने वॉल्व को खोलकर इटावा ले गए। शाम तक आने की उम्मीद है। इसी बीच वार्डों के सभासदों ने पहुंचकर पंप के जरिए सीधे वार्डों में जलापूर्ति कराई। घरों में पानी पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की चेयरमैन आशा चक ने बताया कि जल निगम की ओर से नगर में पानी की सप्लाई की टेस्टिंग आदि की जा रही है। इसकी वजह से टंकियों में वॉल्व लगाए गए हैं। एक वॉल्व खराब होने से सुबह वार्डों में पानी सप्लाई नहीं हो सकी। खराब वॉल्व को मरम्मत के लिए भेजा गया है। शाम तक उसे सही कराकर लगवा दिया जाएगा। तब तक पंप से सीधा वार्डों में पानी सप्लाई दी जा रही है।