फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The syllabus of classes one to three will change from the new session

नये सत्र से बदलेगा कक्षा एक से तीन तक का पाठ्यक्रम

Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The syllabus of classes one to three will change from the new session
औरैया। नये सत्र से कक्षा एक से तीन तक का पाठ्यक्रम बदल जाएगा। मिशन प्रेरणा का नाम भी बदलकर निपुण भारत किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का काम पोषाहार वितरण के साथ बच्चे को तय मानक के अनुरूप गुणवत्ता परक शिक्षा देना भी होगा।
विज्ञापन

जिले में 1265 परिषदीय विद्यालयों में लगभग एक लाख 16 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में अभी तक मिशन प्रेरणा के तहत पाठ्यक्रम निर्धारित था। केंद्र सरकार के फरमान पर मिशन प्रेरणा का नाम बदलकर निपुण भारत किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी का दर्जा मिला है। इनमें पढ़ने वाले बच्चों को एक से 10 तक के अंकों का ज्ञान कराया जाएगा। साथ ही पांच अक्षर के सरल शब्द पढ़ना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए बाल वाटिका नाम से नया पाठ्यक्रम तय किया गया है। प्री-प्राइमरी के पीछे का उद्देश्य कक्षा एक में प्रवेश से पहले बच्चे को अंक और अक्षर का ज्ञान कराना है। एक से पांच वर्ष के बच्चों को खेल आधारित शिक्षा देने का प्राविधान किया गया है। निपुण भारत की निगरानी के लिए ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अध्यक्ष खंड शिक्षा अधिकारी होंगे। सीडीपीओ के अलावा भाषा और गणित विशेषज्ञ दो-दो शिक्षक भी टास्क फोर्स में शामिल होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षक नामित करेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी की निगरानी में टास्क फोर्स योजना पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed