{"_id":"273336c70bc10c026e7c4f540be57c90","slug":"the-swepar-away-outburst-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर की गई सफाईकर्मियों की नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर की गई सफाईकर्मियों की नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बैठक में सफाईकर्मियों का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान सफाई कर्मियों ने सफाई नायक पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सदन ने सफाई कर्मियों की मांग पर दूसरे सफाई नायक भीखम सिंह को चार्ज दिए जाने का भरोसा दिया गया। इसी क्रम में महिला सफाई कर्मियों ने नाला साफ न करने की आवाज उठाई। चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने महिला सफाई कर्मियों को सिर्फ गलियां साफ करने का निर्देश दिया।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि कुछ स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं कि सफाईकर्मी शराब के नशे में सफाई कार्य करते हैं। इसको लेकर झगड़े की शिकायतें है।
कहा कि सफाई कर्मी ड्यूटी के दौरान शराब न पियें। इसी क्रम में सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ाए जाने की मांग की। बैठक में विजय प्रताप मिश्रा, हरिओम त्रिपाठी लेखाधिकारी, ओमकार पटेल, बबलू बाजपेयी, राजेंद्र तिवारी, विवेक पोरवाल, विशाल त्रिपाठी, नरेंद्र तोमर, रामू पेंटर, लल्ली तिवारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन