{"_id":"689250935a4d02e9a7081804","slug":"the-sun-came-out-after-three-days-the-market-became-vibrant-again-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129685-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन दिन बाद निकली धूप, बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन दिन बाद निकली धूप, बाजार में लौटी रौनक
Wed, 06 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। तीन दिन से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को धूप निकलने से बाजार में रौनक लौटी। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर लोगों ने खरीदारी की। वहीं दुकानों में मिठाई और राखियां सजने लगी हैं।
रुक- रुककर रात-दिन हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इससे खास तौर पर बाजार में सन्नाटा चल रहा था। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई, लेकिन दोपहर तक बादल छट गए। इसके बाद धूप निकल आई और लोग बाजारों में खरीदारी करने निकले।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि दो दिनों से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर था। मंगलवार को तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगामी 24 घंटे में 4.5 एमएम बारिश का अनुमान है। धान की खेती के लिहाज से यह बारिश वरदान साबित हो रही है।