{"_id":"633c7ea5062cbd58682c7192","slug":"the-student-went-missing-after-talking-about-the-school-auraiya-news-knp721708128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से स्कूल जाने की कहकर निकला छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से स्कूल जाने की कहकर निकला छात्र लापता
विज्ञापन
बिधूना। घर से पढ़ने के लिए निकला छात्र न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस घर आया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के देवराव निवासी शिवाजी ने बिधूना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा चांदबाबू रामगढ़ स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है।
सोमवार सुबह साढ़े सात बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था।
स्कूल की छुट्टी होने के काफी देर बाद भी बेटा जब घर नहीं पहुंचा तो उसने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित की तहरीर पर सोमवार रात को पुलिस ने स्कूल का ताला खुलवाकर उपस्थिति रजिस्टर खंगाले। इसमें पता चला कि छात्र स्कूल पहुंचा ही नहीं था।
कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच में जुटी है।